लाइव न्यूज़ :

ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया में भाई को छोड़ने आई अहमदनगर की रहने वाली युवती कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2021 19:38 IST

बिहार के गया जिले में कोरोना पाजिटिव मिलने का यह मामला 23 दिनों के बाद आया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीते 18 अगस्त को एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी. मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस से गया स्टेशन पर उतरी थी.युवती की उम्र 25 वर्ष बताई गई है.

पटनाः महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की रहने वाली युवती बिहार के गया में कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है. उसकी क्रॉस जांच भी की गई. आर्मी से जुडे़ ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया में अपने भाई को पहुंचाने आई थी.

 

 

वह सुबह लगभग तीन बजे मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस से गया स्टेशन पर उतरी थी. बताया जाता है कि गया रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रेल यात्रियों की जांच कर रहे थे. इस दौरान उक्त युवती की रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई. युवती की उम्र 25 वर्ष बताई गई है. वहीं साथ में रहे भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

करीब दो माह बाद स्टेशन पर किसी यात्री के पाजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए. फौरन एंबुलेंस बुलाया गया. यहां से उसे गया संग्रहालय में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. जांच दल के अधिकारी ने बताया कि अगली जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक युवती वहीं रहेगी.

उधर, ओटीए (आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी) के प्रशासनिक अधिकारी को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है. गया जिले में कोरोना पाजिटिव मिलने का यह मामला 23 दिनों के बाद आया है. इससे पहले बीते 18 अगस्त को एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी.  

टॅग्स :बिहार में कोरोनापटनामहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी