लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस से दो बार निलंबित हुए अधिकारी सचिन वाजे पुलिस सेवा से बर्खास्त

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:08 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई मुंबई पुलिस से दो बार निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को मंगलवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास एक एसयूवी से विस्फोट सामग्री बरामद होने और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वाजे को गिरफ्तार किया था और मुंबई पुलिस ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

शहर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई पुलिस के आयुक्त हेमंत नागराले ने वाजे को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के अधिकारी वाजे (49) को ‘एनकाउंटर कॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। एसयूवी-सह-हत्या मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तारी के बाद 13 मार्च को वाजे को निलंबित कर दिया गया था।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव हिन्दुराव वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बृहन्नमुंबई के पुलिस आयुक्त ने भारत के संविधान के प्रावधान 311 (2) (बी) के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है।

संविधान का अनुच्छेद 311 और संबंधित उप-प्रावधान ‘केन्द्र और राज्य सरकार के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ कारणों के आधार पर बर्खास्त करने, पद से हटाने या पदावन्नति करने से जुड़ा है।’

घाटकोपर में 2002 में हुए बम विस्फोट के एक आरोपी ख्वाजा युनुस की हिरासत में कथित मौत के मामले में 16 साल निलंबित रहने के बाद जून, 2020 में वाजे को फिर से पद पर तैनाती दी गयी थी।

जून, 2020 के बाद वह अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के प्रमुख पद पर थे और फर्जी टीआरपी, फर्जी सोशल मीडिया फॉलोवर्स, डीसी कार फाइनेंस घोटाला और अंबानी सुरक्षा मामला सहित कई महत्वपूर्ण/हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे थे। अंबानी सुरक्षा मामले में अब वाजे खुद आरोपी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे