वृत्ताधिकारी और कांस्टेबल चालक तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:21 IST2021-01-06T17:21:13+5:302021-01-06T17:21:13+5:30

Officer and Constable Driver arrested red-handed taking bribe of three lakh rupees | वृत्ताधिकारी और कांस्टेबल चालक तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

वृत्ताधिकारी और कांस्टेबल चालक तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, छह जनवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को अलवर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी और कांस्टेबल चालक को तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि अलवर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी सपात खान कांस्टेबल चालक असलम खान के जरिये परिवादी से उसके विरूद्ध दर्ज विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तारी नहीं करने एवं नाम हटाने के एवज में 13 लाख रूपये की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी वृत्ताधिकारी सपात खान को कांस्टेबल चालक असलम खान के जरिये परिवादी से तीन लाख रूपये रिश्वत की राशि लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Officer and Constable Driver arrested red-handed taking bribe of three lakh rupees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे