लाइव न्यूज़ :

बांसवाड़ा स्थित नवोदय विद्यालय का कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:08 IST

Open in App

जयपुर, 29 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)की टीम ने बांसवाड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक को कथित तौर पर 8500 रुपये की रिश्वत लेते शनिवार को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बांसवाड़ा के बुड़वा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में किये गये विभिन्न कार्यों के बकाया बिल पास करने की एवज में कार्यालय अधीक्षक राजेश खन्ना द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में 8500 रूपये रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को आरोपी राजेश खन्ना को परिवादी से कथित रूप से 8500 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सोनी ने बताया कि आरोपी के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगे जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे