लाइव न्यूज़ :

भाषाई अल्पसंख्यक आयोग का पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय मुंबई में स्थापित करने की पेशकश: शिवसेना

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि केंद्र ने सहायक भाषाई अल्पसंख्यक आयोग का पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय कर्नाटक के बेलगाम में पुन:स्थापित करने के बजाय मुंबई में स्थापित करने की पेशकश की है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वरिष्ठ नेता संजय राउत के नेतृत्व में शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल को यह प्रस्ताव दिया था। यह प्रतिनिधिमंडल संबंधित कार्यालय को बेलगाम से चेन्नई स्थानांतरित करने के विरोध में नकवी से मिला था।

सावंत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नकवी ने मुंबई में कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया और शिवसेना नेताओं से इसके लिए जगह मुहैया कराने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बेलगाम में भाषाई अल्पसंख्यकों के सहायक आयुक्त के कार्यालय ने कर्नाटक में भाषाई अल्पसंख्यकों को सहायता प्रदान की थी, जो अपनी शिकायत लेकर इसके पास आए थे।

सावंत ने कहा, '1989 और 1992 में, कार्यालय ने बेलगाम क्षेत्र में भाषाई अल्पसंख्यकों पर केंद्र सरकार को एक विशेष रिपोर्ट सौंपी थी।'

उन्होंने कहा कि बेलगाम कार्यालय का चेन्नई स्थित दक्षिण मंडल कार्यालय में विलय कर दिया गया था।

शिवसेना नेता ने पूछा, 'क्या सरकार गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव और कर्नाटक के भाषाई अल्पसंख्यकों से अपनी शिकायतों के निवारण के लिए चेन्नई जाने की उम्मीद करती है।'

यह कार्यालय मूल रूप से मुंबई में स्थित था, लेकिन महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद भड़कने के बाद बेलगाम में स्थानांतरित कर दिया गया था।

राउत और सावंत के अलावा, शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सदस्य विनायक राउत एवं श्रीकांत शिंदे और कोल्हापुर के पार्टी नेता शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए