लाइव न्यूज़ :

विद्यालय की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी : प्रधानाध्यापक समेत दो निलंबित

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:25 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के एक विद्यालय की दीवार पर एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी पाए जाने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रामप्रवेश ने बुधवार को बताया कि तालबेहट क्षेत्र के ऐवनी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 'स्मार्ट क्लास' के उद्घाटन के दौरान दीवार पर ब्राह्मण जाति के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी पाए जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यपक अनिल कुमार राहुल और सहायक अध्यापक कादिर खान को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया पाया गया कि विद्यालय की दीवार पर वह आपत्तिजनक टिप्पणी दोनों अध्यापकों की जानकारी में लिखी गयी थी।

बीएसए ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, किसी जाति या धर्म के खिलाफ ऐसी हरकत कत्तई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

वहीं, निलंबित किये गए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राहुल ने अपनी सफाई में बुधवार को कहा, "यह मेरी निजी टिप्पणी नहीं थी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित समाज को शिक्षित करने के लिए यह टिप्पणी की थी। इसलिए उनके कथन को उद्धृत किया गया था। किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था।"

विद्यालय की दीवार में लिखी गयी कथित टिप्पणी को तूल पकड़ने के बाद मिटा दिया गया है, लेकिन ब्राह्मण समाज के कई संगठन अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

सर्व ब्राह्मण महामंडल जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोस्वामी ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी एक जाति विशेष को अपमानित करने की नीयत से लिखी गयी थी और मामले में बीएसए व एबीएसए के भी खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन होगा।

इसी प्रकार करणी सेना, हिन्दू युवा वाहिनी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण महासंघ और परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल