लाइव न्यूज़ :

नागालैंड में ‘ऑफ-रोड’ पर्यटन से सालाना 100 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:19 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

कोहिमा (नगालैंड), 28 नवंबर अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के एक शहर स्टर्गिस ने नगालैंड सरकार को राज्य के ऊबड़-खाबड़, पथरीले इलाकों और खराब सड़कों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करने और उन्हें ‘ऑफ-रोडिंग बिजनेस मॉडल’ में बदलने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के धरातल पर उतरने से 100 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की संभावना है।

अपने ऊबड़-खाबड़, पथरीले इलाकों को अवसर में बदलते हुए राज्य सरकार ने ‘ऑफ-रोडिंग’ को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार की है। ‘ऑफ-रोडिंग’ एक ऐसी गतिविधि है जिसमें रेत, बजरी जैसी सामग्री से बनी पथरीली सड़कों, नदी के तट, चट्टानों वाले दुर्गम इलाकों और अन्य प्राकृतिक भूभाग पर वाहन चलाना या सवारी करना शामिल है।

नगालैंड सरकार में आयुक्त और पर्यटन सचिव आई किटो झिमोमी ने कोहिमा में आयोजित होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ से इतर कहा, ‘‘हम नगालैंड को दुनिया की ‘ऑफ-रोड’ राजधानी बनाना चाहते हैं। अमेरिका का एक शहर स्टर्गिस, 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व उत्पन्न करता है और 10 दिवसीय मोटरसाइकिल उत्सव के माध्यम से 10,000 लोगों की आजीविका को बनाए रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां भी ऐसा ही करने जा रहे हैं। हमारे पास ‘ऑफ-रोडिंग’ के लिए अच्छी सड़कें हैं और बुनियादी ढांचे के मामले में वस्तुतः किसी निवेश की आवश्यकता नहीं है। हमें केवल गांवों में क्षमता निर्माण करने की आवश्यकता है। योजना के शुरू होने पर इसमें सालाना 100 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न करने की क्षमता है।’’

झिमोमी ने कहा कि इस अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए गूगल के साथ गठजोड़ में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों में से प्रत्येक के लिए लगभग 10 ऐसे सर्किट बनाने का विचार है।

नगालैंड वर्तमान में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ के नौवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। नगालैंड में 2016 में हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान 1.12 लाख से अधिक पर्यटक आए। वर्ष 2019 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3,015 विदेशियों सहित 2.82 लाख लोग राज्य आए।

देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच पिछले साल डिजिटल तरीके से कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस साल कार्यक्रम का आयोजन एक दिसंबर से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह