लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों में से 90 प्रतिशत खुराकें कोविशील्ड की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल देश में अब तक लगाए कोविड-19 के करीब 13 करोड़ टीकों में से 90 प्रतिशत टीके ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड के लगाए गए हैं। बुधवार को उपलब्ध सरकारी डेटा में यह जानकारी सामने आई।

इनमें से, 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने केवल कोविशील्ड ही लगाया है जिसका उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कर रहा है। भारत में दिया जा रहा दूसरा टीका हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक का स्वदेशी टीका कोवैक्सीन है।

सरकार के कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक कोविड-19 के कुल 12,76,05,870 टीकों में से 11,60,65,107 टीके कोविशील्ड के हैं जबकि 1,15,40,763 टीके कोवैक्सीन के हैं।

इसके अलावा, गोवा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर समेत करीब 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने लाभार्थियों को केवल कोविशील्ड टीका लगाया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है जिसकी वजह से इसकी उपलब्धतता ज्यादा है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में महामारी विज्ञान और संचारी रोग के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने कहा कि जल्द ही कोवैक्सीन का उत्पादन भी बढ़ाया जाएगा।

भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा था कि क्षमता विस्तार को बेंगलुरु और हैदराबाद के कई केंद्रों में लागू कर दिया गया है ताकि हर साल 70 करोड़ टीकों की खुराक तैयार की जा सके।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग भी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए टीका निर्माण केंद्रों को अनुदान मुहैया कराकर वित्तीय सहायता दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को कोवैक्सीन ही लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे