लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के एसडीजी प्रदर्शन में 10 अंकों का सुधार: सरकार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 11:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जून सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में ओडिशा के प्रदर्शन में 2020 में 10 अंकों का सुधार हुआ है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने एसडीजी पर राज्य सरकार और नीति आयोग की सलाहकार टीम के बीच परामर्श बैठक के बाद यह बात कही। एक बयान में बताया गया है कि सलाहकार संयुक्ता समद्दर द्वारा ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स डैशबोर्ड’ के प्रस्तुतिकरण से पता चला कि ओडिशा के एसडीजी प्रदर्शन अंक 2019 में 51 थे जो बढ़कर वर्ष 2020 में 61 हो गए।

जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभावों से निपटने संबंधी कार्रवाई के संदर्भ में राज्य एसडीजी-13 में शीर्ष पर है। महासागर, समुद्र और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के संबंध में राज्य एसडीजी -14 में भी पहले स्थान पर है। ओडिशा को एसडीजी लक्ष्यों की नौवीं संख्या में शीर्ष स्थान मिला है और वह एसडीजी लक्ष्यों की छठी संख्या के तहत लक्ष्य को हासिल करने में महत्वाकांक्षी राज्य की श्रेणी में आता है।

मुख्य सचिव ने बैठक में नीति आयोग की टीम की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए सभी विकासात्मक कार्यों के जमीनी स्तर के परिणामों को हासिल करने पर जोर दिया। विकास आयुक्त पी के जेना ने कहा कि 2020 की एसडीजी रिपोर्ट में कई क्षेत्रों में ओडिशा का प्रदर्शन “ठीक से प्रतिबिंबित नहीं हुआ” था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब