लाइव न्यूज़ :

महानदी पर ओडिशा के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन

By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक जिले के गोपीनाथपुर में महानदी नदी पर राज्य के सबसे लंबे पुल का सोमवार को उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि कटक जिले में सिंहनाथ पीठ और बैदेश्वर को जोड़ने वाले 3.4 किलोमीटर लंबे पुल से 45 किलोमीटर तक की दूरी कम हो जाएगी, जिसका फायदा करीब पांच लाख लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 111 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ‘टी’ आकार का बनाया गया है।

पटनायक ने 28 फरवरी 2014 को इस पुल की आधारशिला रखी थी। पटनायक के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने बांकी में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिनमें पूर्व विधायक देबाशीष पटनायक भी शामिल हैं।

विपक्षी दल के कार्यकर्ता कालाहांडी में एक शिक्षिका के अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी से कथित संबंधों के लिए राज्य के गृह मंत्री डी एस मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

पटनायक ने जुलाई 2017 को त्रिसुलिया में काठाजोड़ी नदी पर 2.88 किलोमीटर लंबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेतु का उद्घाटन किया था, जो अभी तक राज्य का सबसे लंबा पुल था। यह पुल बारंग से होते हुए भुवनेश्वर और कटक को जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया