लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की प्रख्यात आदिवासी कवयित्री पूर्णमासी जानी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:35 IST

Open in App

फूलवनी, 17 जून ओडिशा की निवासी पद्मश्री से सम्मानित कवयित्री पूर्णमासी जानी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि 83 वर्षीय जानी दो दिन पहले कंधमाल जिले के अपने पैतृक गांव चरीपदा में बीमार पड़ गई थीं। उनकी कोविड-19 जांच की गई, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें हल्का वायरल बुखार था।

जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजश्री पटनायक ने कहा कि जानी की स्थिति स्थिर है।

आदिवासी संस्कृति और कला में योगदान के लिये पद्मश्री से सम्मानित जानी को आदिवासी आध्यात्मिक गतिविधियों के गहरे ज्ञान के लिये 'ताडीसोरू बाई' के नाम से जाना जाता है।

उन्हें आयु संबंधी रोगों के चलते मई में फूलबनी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक सप्ताह बाद छुट्टी दे दी गई थी। जानी के शुभचिंतकों, संबंधियों के अलावा विभिन्न संगठनों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos