ओडिशा की प्रख्यात आदिवासी कवयित्री पूर्णमासी जानी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:31 IST2021-06-17T19:31:51+5:302021-06-17T19:31:51+5:30

Odisha's eminent tribal poet Poornamasi Jani infected with corona virus | ओडिशा की प्रख्यात आदिवासी कवयित्री पूर्णमासी जानी कोरोना वायरस से संक्रमित

ओडिशा की प्रख्यात आदिवासी कवयित्री पूर्णमासी जानी कोरोना वायरस से संक्रमित

(इंट्रो में सुधार के साथ)

फूलबनी (ओडिशा), 17 जून पद्मश्री से सम्मानित ओडिशा की आदिवासी कवयित्री पूर्णमासी जानी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि 83 वर्षीय जानी दो दिन पहले कंधमाल जिले के अपने पैतृक गांव चरीपदा में बीमार पड़ गई थीं। उनकी कोविड-19 जांच की गई, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्हें हल्का वायरल बुखार था।

जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजश्री पटनायक ने कहा कि जानी की स्थिति स्थिर है।

आदिवासी संस्कृति और कला में योगदान के लिये पद्मश्री से सम्मानित जानी को आदिवासी आध्यात्मिक गतिविधियों के गहरे ज्ञान के लिये 'ताडीसोरू बाई' के नाम से जाना जाता है।

उन्हें आयु संबंधी रोगों के चलते मई में फूलबनी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक सप्ताह बाद छुट्टी दे दी गई थी। जानी के शुभचिंतकों, संबंधियों के अलावा विभिन्न संगठनों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha's eminent tribal poet Poornamasi Jani infected with corona virus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे