लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के तटीय जिलों को आपदा में भी टिके रहने वाले बुनियादी ढांचे की जरूरत: केंद्रीय दल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 00:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ जून चक्रवात यास के कारण प्रभावित इलाकों का दौरा करने ओडिशा पहुंचे केंद्रीय दल ने राज्य के तटीय जिलों में आपदा में भी टिके रहने वाले बुनियादी ढांचे विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सात सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने मंगलवार को यहां राज्य के मुख्य सचिव एस सी महापात्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

केंद्रीय दल ने सोमवार से ओडिशा के चक्रवात प्रभावित बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज और जगतसिंहपुर जिलों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

मुख्य सचिव कार्यालय ने एक बयान में बर्णवाल के हवाले से कहा, '' ओडिशा के तटीय जिलों में आपदा को झेल पाने वाली सड़कों एवं विद्युत संबंधी बुनियादी ढांचों की आवश्यकता है।''

बयान के मुताबिक, केंद्रीय दल ने आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया कौशल की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार की सराहना की, जिसके चलते कई लोगों का जीवन बचाया जा सका।

चक्रवात यास 26 मई को ओडिशा के भंडारा तट से टकराया था, जिसके चलते तीन लोगों की जान गई। इस चक्रवात के कारण मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर