लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर दिखेगी ओडिशा की कला, संस्कृति की झलक

By भाषा | Updated: September 24, 2019 13:26 IST

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) और राष्ट्रीय एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को) के बीच इस संबंध में सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ट्रेन के बाहरी हिस्से पर अच्छी गुणवत्ता की वाइनल शीट लगाने के कार्य को नाल्को प्रायोजित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी तटीय रेलवे-नाल्को के बीच इस संबंध में सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ये डिजाइन ट्रेन के बाहर शीशे की खिड़कियों के बीच लगाए जाएंगे।

भुवनेश्वर से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से ओडिशा की कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाया जाएगा और एक सार्वजनिक क्षेत्र की शीर्ष एल्युमिनियम कंपनी के विज्ञापन इस पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) और राष्ट्रीय एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को) के बीच इस संबंध में सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ट्रेन के बाहरी हिस्से पर अच्छी गुणवत्ता की वाइनल शीट लगाने के कार्य को नाल्को प्रायोजित करेगा।

ट्रेन को राज्य की नृत्य कलाओं, पुरातत्व स्मारकों और वनस्पतियों एवं जीवों के चित्रों से सजाया जाएगा। ये डिजाइन ट्रेन के बाहर शीशे की खिड़कियों के बीच लगाए जाएंगे। इसके अलावा शीर्ष पर और नीचे दो पट्टियां लगाई जाएंगी जो ‘पट्टचित्र’ प्रारूप में विभिन्न डिजाइन को पेश करेंगी।

पूर्वी तटीय रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक अजय बेहरा ने कहा, ‘‘यह राज्य में पर्यटन और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने में लाभकारी होगा।’’ ट्रेन के डिब्बों पर नाल्को के डिजाइन और लोगो भी दिखाए जाएंगे। राजधानी एक्सप्रेस के तीन रैक हैं और हर रैक में करीब 15 डिब्बे हैं।

नाल्को विज्ञापन राजस्व के रूप में पूर्वी तटीय रेलवे को हर रैक के लिए एक करोड़ रुपए यानी कुल तीन करोड़ रुपए देगा। अभिनेत्री नंदिता दास, गायक प्रफुल्ला कार, नर्तकी इलियाना सीतारिष्टी और मूर्तिकार सुदर्शन साहू समेत कई जानी मानी हस्तियों ने इन प्रयासों की सराहना की है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं