लाइव न्यूज़ :

ओडिशा करेगा टीकाकरण अभियान तेज, सरकार का 21 जून से रोजाना तीन लाख खुराक लगाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जून कोविड-19 के रोजाना तीन लाख टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए ओडिशा सरकार ने रविवार को जिला प्रशासनों से जरूरी इंतजाम करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग ने जिला एवं नगर निगम प्रशासनों को भेजे पत्र में उन्हें सोमवार से टीकाकरण अभियान तेज करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्र ने इस पत्र में संबंधित अधिकारियों से कहा, ‘‘ आपसे 21 जून से अपने अपने जिले में इस निर्धारित रोजाना लक्ष्य को हासिल करने के लिए तद्नुसार योजना बनाने का अनुरोध किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य ने 16 जनवरी से अबतक टीके की 96.77 लाख से अधिक खुराक लगायी हैं, जिनमें 17 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक लग चुकी हैं, अब राज्य का लक्ष्य यथासंभव कम से कम समय में 18 साल से अधिक उम्र के 3.09 करोड़ लोगों को टीका लगाने का है।

महापात्र ने कहा, ‘‘फिलहाल राज्यभर में रोजाना औसतन डेढ़ लाख से भी कम खुराक लगायी जाती हैं। केंद्र हमारी खपत एवं बर्बादी दर के आधार पर राज्य को टीके की आपूर्ति करेगा।’’

संशोधित रणनीति के तहत जिला प्रशासन को 21 जून से सभी प्रखंडों एवं शहरी स्थानीय निकायों में टीकाकरण अभियान तेज करने तथा टीके के उपलब्ध भंडार का यथाशीघ्र उपयोग करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?