लाइव न्यूज़ :

ओडिशा 380 किलोमीटर लंबा तटबंध बनाएगा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 मई ओडिशा के जल संसाधन(डब्ल्यूआर) विभाग ने 380 किलोमीटर लंबा नदी तटबंध बनाने की योजना तैयार की है जिसपर 1,944 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। ज्वार भाटा के प्रति संवेदनशील ओडिशा के तटों को बचाने के लिए यह तटबंध बनाया जाएगा।

जल संसाधन विभाग के प्रधान अभियंता ज्योतिर्मय रथ ने विभाग के सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी।

रथ ने कहा, ‘‘ 1,944 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 380 किलोमीटर लंबे तटबंध के पहले चरण के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग के पर्यवेक्षण में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।”

उन्होंने बताया कि तटबंध का निर्माण तट के साथ-साथ पत्थर बांध कर किया जाएगा। इन पत्थरों को ज्वार भाटा के दौरान अलग-अलग होने से बचाने के लिए उनको लोहे के जालों से ढका जाएगा। तट पर चलने वाली तेज हवाओं को रोकने के लिए तटबंध के आस-पास बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

रथ ने बताया कि केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और गंजम जिलों में 52 किलोमीटर लंबे तटबंध जिसका निर्माण 2013 और 2016 में 135 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था और यह अब भी बरकरार है और तट की रक्षा कर रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान ने कहा कि राज्य की तटरेखा 480 किलोमीटर लंबी है जिसका ज्यादातर हिस्सा तेज ज्वार-भाटा के प्रति संवेदनशील है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह