लाइव न्यूज़ :

ओडिशा का केंद्र से आग्रह : छत्तीसगढ़ से आने वाली रेलगाडियां रोकी जाएं

By भाषा | Updated: April 17, 2021 01:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह कम से कम अगले 15 दिनों तक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से आने वाली रेलगाड़ियों को रोक दे।

ओडिशा सरकार के मुताबिक पड़ोसी राज्य में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति की वजह से उसके कम से कम 10 सीमावर्ती जिले प्रभावित हुए हैं।

ओडिशा के मुख्य सचिव एससी महापात्र ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को लिखे पत्र में कहा कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए कम से कम एक पखवाड़े तक छत्तीसगढ़ से आने वाली रेलगाड़ियों को रोकने की जरूरत है।

ओडिशा ने छत्तीसगढ़ से आने वाली अंतरराज्यीय बस सेवा को पहले ही स्थगित कर दिया है।

महापात्र ने अपने पत्र में कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच 18 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।

ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ से आने वाली रेलगाड़ियों को रोकने के लिए पहले रेलवे बोर्ड से संपर्क किया था लेकिन बोर्ड ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं