लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने केंद्र से 95:05 के अनुपात में टीके आवंटित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 जून ओडिशा सरकार ने टीकाकरण नीति में संशोधन की मांग करते हुए केंद्र से राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के बीच 75:25 के अनुपात के बजाय 95:05 के अनुपात में कोविड-19 के टीके आवंटित करने का आग्रह किया है।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कहा कि अगर केंद्र ने अपने दिशानिर्देशों में बदलाव नहीं किया तो टीकाकरण गतिविधियां "गंभीर रूप से प्रभावित" होंगी।

इससे पहले 14 जून को अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पी के महापात्र ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर इसी तरह की मांग की थी। दास ने पत्र में कहा कि ओडिशा में निजी अस्पतालों द्वारा टीके की खरीद बहुत कम है।

दास ने अपने पत्र में कहा कि देश भर में 21 जून से लागू हुए केंद्र के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, घरेलू टीका निर्माताओं द्वारा मासिक उत्पादन का 25 प्रतिशत निजी अस्पतालों द्वारा खरीदा जाएगा। हालांकि, अब तक, ओडिशा में केवल सात निजी अस्पताल इन कंपनियों से टीके खरीद पाए हैं।

दास ने हर्षवर्धन से जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए ओडिशा को टीकों के आवंटन के अनुपात में संशोधित कर इसे 75:25 के बजाय 95:5 करने का आग्रह किया।

उन्होंने मांग की कि निजी क्षेत्र का हिस्सा राज्य सरकार को सौंपा जाए। दास ने पत्र में उल्लेख किया, "21 जून, 2021 से, हम प्रति दिन तीन लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में सक्षम हैं और राज्य में 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया