ओडिशा : दो माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:01 IST2021-07-18T22:01:35+5:302021-07-18T22:01:35+5:30

Odisha: Two Maoists surrender before DGP | ओडिशा : दो माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

ओडिशा : दो माओवादियों ने डीजीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

मलकानगिरी (ओडिशा), 18 जुलाई ओडिशा के मलकानगिरी जिले में रविवार को दो इनामी माओवादियों ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सही इलाज नहीं मिलने के कारण जंगलों में रह रहे कई माओवादियों की मौत हो चुकी है। दोनों ने कहा कि संक्रमण के डर के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान रामे पोडियामी उर्फ सबिता जोकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य और पल्लाचलम स्थानीय संगठन दस्ते का कमांडर था जबकि दूसरा रायधर ध्रुवा पार्टी की दलदली शाखा का सचिव थाṁ, के रूप में की है।

सबिता पर दो लाख रुपये जबकि ध्रुवा पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha: Two Maoists surrender before DGP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे