लाइव न्यूज़ :

प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए ओडिशा पांच और समुद्र तटों का विकास करेगा: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि राज्य के तटीय इलाकों में पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत राज्य सरकार ने ब्लू फ्लैग प्रमाणन हासिल करने के लिए पांच और समुद्र तटों को विकसित और सुंदर बनाने का फैसला किया है।

पुरी के गोल्डन बीच को पहले ही यह प्रतिष्ठित प्रमाणन मिल चुका है।

पटनायक ने एक बयान में कहा, "ओडिशा अपनी पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत ब्लू फ्लैग प्रमाणन हासिल करने के लिए पांच और समुद्र तटों का विकास कर रहा है। गंजम जिले के पति सोनापुर और हरिपुर तथा पुरी जिले के नीलाद्री, मुहान और जहानिया में अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।”

वन एवं पर्यावरण और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से पांच समुद्र तटों का पुनर्विकास करेंगे।

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि यह पहल, अगर सफल रही, तो इससे यह तीर्थ नगरी पूर्वी भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय तटीय स्थलों में से एक बन जाएगी।

उन्होंने बताया कि नीलाद्री समुद्र तट पर काम पूरा होने के करीब है, जबकि चार अन्य तटों पर गतिविधियां जल्द ही शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पांच परियोजनाओं में से प्रत्येक के लिए 1.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

समुद्र तटों पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में शौचालय, बैठने की व्यवस्था, एक सौर प्रकाश प्रणाली और वॉच टावर हैं। हालांकि, तटों पर कोई स्थायी भवन नहीं बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि कोपेनहेगन स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (एफईई) द्वारा प्रदान किया जाने वाला ब्लू फ्लैग टैग, ओडिशा के लिए पहली बार पुरी के गोल्डन बीच को पिछले साल 11 अक्टूबर को मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos