लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बनेगा देश का पहला तूफान अनुसंधान परीक्षण केंद्र : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच फरवरी ओडिशा के बालासोर में देश का ऐसा पहला अनुसंधान परीक्षण केंद्र बनेगा जो बिजली और गरज के साथ आनेवाले तूफानों का अध्ययन करेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसका उद्देश्य आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकना है।

विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि भोपाल के पास अपनी तरह का पहला मानसून परीक्षण केंद्र बनाने की भी योजना है।

उन्होंने बताया कि दोनों ही परियोजनाएं योजना स्तर पर हैं और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है।

महापात्र ने कहा कि तूफान अनुसंधान परीक्षण केंद्र की स्थापना पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मौसम विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आईएमडी, इसरो तथा डीआरडीओ की बालासोर में इकाइयां पहले से ही हैं।’’

उल्लेखनीय है कि बालासोर के चांदीपुर में मिसाइल प्रक्षेपण के लिए एकीकृत परीक्षण रेंज है।

महापात्र ने फोन पर कहा कि अनुसंधान केंद्र में एक संपूर्ण वेधशाला, रडार, ऑटो-स्टेशन, माइक्रोवेव रेडियोमीटर और विंड प्रोफाइलर जैसे कई निगरानी नेटवर्क होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मौसम विज्ञान संबंधी अनुसंधान परीक्षण केंद्र ठीक वैसा ही है जैसे कि मिसाइलों के प्रक्षेपण के लिए मिसाइल परीक्षण रेंज होता है।’’

महापात्र ने रेखांकित किया कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हर साल अप्रैल से जून के बीच आकाशीय बिजली गिरने के कारण अनेक लोगों की मौत हो जाती है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ओडिशा में हर साल औसतन 350 से अधिक लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने के कारण होती है।

उन्होंने बताया कि 2019-20 तक, बीते नौ वर्ष में ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 3,218 लोगों की जान चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग