लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे हजारों प्रवासी पक्षी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:53 IST

Open in App

केन्द्रपाड़ा (ओडिशा) 24 नवम्बर ठंड के बढ़ने के साथ ही ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न महाद्वीपों से हजारों प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं। वन अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

वन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केन्द्रपाड़ा से लगातार आ रही पक्षियों की आवाजें इस बात का संकेत हैं कि प्रवासी पक्षी सर्दी के मौसम के लिए यहां पहुंच गये हैं।

राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) प्रभागीय वनाधिकारी विकास रंजन दास ने बताया कि अभी सर्दियों की शुरुआत ही हुई है और करीब 15,000 पक्षी यहां आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से उन्हें यहां देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग एक किलोमीटर तक फैले इलाके में उन्हें मैंग्रोव के जंगल में रायपतिया और सतभाया जलप्रपातों और नदी की धाराओं के पास देखा गया है। इनमें मध्य एशिया के पक्षी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ये यहां मार्च के अंत तक रहेंगे। इनमें से अधिकतर गर्मी शुरू होने पर ही अपने घर लौटते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया