लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : कुंए में गिरे जंगली भालू को बचाया गया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:36 IST

Open in App

बरहमपुर, 14 अगस्त ओडिशा के गंजम जिले में दिगापहाड़ी वन क्षेत्र के अंतर्गत 20 फुट गहरे कुएं से एक जंगली भालू को बचा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक बड़ाडंबुला गांव के कृषि क्षेत्र में स्थित एक कुंए से किसी जानवर की आवाज आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी। प्रधान ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।

वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक जंगली भालू किसी नजदीकी जंगल से भाग कर आया और संभवत: कुंए में गिर गया।

दिगापहाड़ी वन क्षेत्र के प्रभारी कन्हू चरण पटनायक के मुताबिक दमकल और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शुक्रवार को जंगली भालू को कुंए से सुरक्षित निकाल लिया। एक पशु चिकित्सक को बुलाकर जंगली भालू का इलाज कराया गया और उसकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे नजदीक के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल