लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: विधायक के खिलाफ सतर्कता विभाग की जांच के लोकायुक्त के आदेश को उच्च न्यायालय ने रद्द किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:07 IST

Open in App

कटक, तीन फरवरी ओडिशा उच्च न्यायालय ने गोपालपुर से विधायक प्रदीप कुमार पाणिग्रही के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सतर्कता जांच के लोकायुक्त के आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया।

पाणिग्रही की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पितांबर आचार्य ने कहा कि अदालत ने विधायक द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने निर्णय में कहा कि इस प्रकार का निर्देश अस्वीकार्य है क्योंकि सतर्कता विभाग लोकायुक्त के समक्ष याचिकाकर्ता है और शिकायतकर्ता अर्ध-न्यायिक मामले में जांचकर्ता नहीं हो सकता।

लोकायुक्त ने पिछले साल दिसंबर में सतर्कता विभाग को पाणिग्रही के खिलाफ प्रारंभिक जांच का निर्देश देते हुए दो महीने में रिपोर्ट दाखिल करने के लिये कहा था।

लोकायुक्त ने यह निर्देश सतर्कता विभाग में डीएसपी रैंक के अधिकारी की शिकायत पर दिया था।

डीएसी ने सतर्कता अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विधायक के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दी थी। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने ''जन-विरोधी गतिविधियों'' के आरोप में पाणिग्रही को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

पाणिग्रही ने लोकायुक्त के आदेश को इस आधार पर चुनौती दी थी कि यह भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।

आचार्य ने कहा, ''लोकायुक्त की कार्रवाई भी ओडिशा लोकायुक्त अधिनियम 2014 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे