लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बरुआं हिल सुरंग में सफलता तालचेर-बिमलागढ़ रेल लाइन के लिए मील का पत्थर

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर बरुआं हिल में 840 मीटर लंबी सुरंग बनाने के लिए रविवार को अंतिम विस्फोट किया गया, जो ओडिशा में तालचेर-बिमलागढ़ नयी रेल लाइन के लिए एक मील का पत्थर है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि 150 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेल लिंक परियोजना को 2003-04 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन देवगढ़ और सुंदरगढ़ जिलों में भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न कारकों के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा कि सुरंग सुनाखानी और सामल स्टेशनों के बीच है।

उन्होंने कहा कि पूर्व तटीय रेलवे भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाने के लिए राज्य और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है ताकि बिमलागढ़ की तरफ निर्माण पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे ने दिसंबर 2019 में तालचेर स्टेशन और सुनाखानी स्टेशन के बीच 20 किलोमीटर की लाइन चालू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, अंगुल जिले में सुनाखानी और परबिल के बीच 16.30 किलोमीटर हिस्से पर काम चल रहा है।

कुल 149.78 किलोमीटर लंबी परियोजना में से लगभग 79 किलोमीटर अंगुल जिले में है, जबकि 32 किमी देवगढ़ में और 39 किमी सुंदरगढ़ में है।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद, यह राउरकेला और तालचेर के बीच की दूरी को लगभग 126 किलोमीटर कम कर देगी। उन्होंने कहा कि यह लाइन बंदरगाहों के माध्यम से अयस्क की ढुलाई में मदद करेगी और अंगुल, देवगढ़ और सुंदरगढ़ के आंतरिक जिलों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य के रेलवे नेटवर्क के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 1,928 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बिछाई जा रही है।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि सुनाखानी-सामल और सामल-परबिल खंड को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक चालू करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह