लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: एसटीएफ ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 10 बंदूकें जब्त

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:38 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 जुलाई ओडिशा में अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो लोगों को कथित तौर पर हथियारों के अवैध कारोबार में शामिल रहने के मामले में गिरफ्तार किया है उनके पास से 10 बंदूकें जब्त की। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसटीफ के अधीक्षक तेजेश्वर पटेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने नयागढ़ के बसंत मोहराना और खोर्धा कस्बे के कृष्ण चंद्र श्रीचंदन को अवैध हथियारों की बिक्री करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जब्त हथियारों में पांच पिस्तौल/रिवॉल्वर, पांच एसबीएमएल बंदूकें, आठ कारतूस शामिल है।

उन्होंने बताया कि उनके पास एक मोटरसाइकिल और अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई।

खोर्धा जिले के जनकिया पुलिस सीमा क्षेत्र के सीको गांव के समीप अवैध हथियारों की खरीद/बिक्री की खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी की। अधीक्षक ने बताया कि शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार लोगों पर मामला दर्ज किया गया। वे दूसरे जिलों में भी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल