लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए गैर सरकारी संगठन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा सरकार ने राज्य में सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए बृहस्पतिवार को एक गैर सरकारी संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेव लाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं जो सड़क सुरक्षा और आपात चिकित्सा पर केंद्रित है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके।

आधिकारिक बयान के अनुसार एसएलएफ दुर्घटना की आशंका वाले 100 स्थानों की पहचान करेगा और उन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संख्या में कमी के लिए उपायों की सिफारिश करेगा। परिवहन आयुक्त अरुण बोथरा ने कहा कि सिफारिशों के लागू होने के बाद हमें उम्मीद है कि मृतकों की संख्या में 30-50 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

एसएलएफ के संस्थापक पीयूष तिवारी और राज्य परिवहन प्राधिकरण के संयुक्त सड़क सुरक्षा आयुक्त संजय बिस्वाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू