लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने कोविड-19 के मामले बढ़ने पर छत्तीसगढ़ के साथ लगती सीमा सील की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 09:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल ओडिशा में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच सरकार ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के साथ लगती अपनी सीमा सील कर दी और अंतरराज्यीय सीमा पर गश्त तेज कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं जिसके चलते प्रशासन ने एक आदेश जारी कर पड़ोसी राज्य के लोगों से ओडिशा में प्रवेश के लिए कोविड-19 से संक्रमित न होने की रिपोर्ट देने को कहा है।

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने पश्चिमी जिलों कालाहांडी और नुआपाड़ा का दौरा किया और अधिकारियों से फिर से जागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों के स्वास्थ्य नियमों का पालन न करते हुए पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्य सचिव ने नुआपाड़ा में एक समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘दो से तीन दिन जागरूकता अभियान चलाने के बाद कोविड-19 नियमों का पालन न करने वाले लोगों के प्रति कोई नरम रुख न दिखाएं। लोगों को यह समझना होगा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।’’

इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रशासन को मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि दोगुना करने का आदेश दिया है। पहले दो उल्लंघनों के लिए लोगों को 2,000 रुपये का जुर्माना देना होगा और उसके बाद मास्क नहीं पहनने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते नुआपाड़ा जिले में कोविड-19 की स्थिति ‘‘गंभीर’’ है। पिछले चार दिनों में यहां संक्रमण के मामले पांच गुना बढ़े हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार के बाद अपने-अपने कार्य स्थलों पर पहुंचे प्रवासी मजदूर भी अब समूहों में लौट रहे हैं।

राज्य के श्रम मंत्री सुशांत सिंह ने कहा कि प्रवासियों की वापसी के लिए प्रबंध किए गए हैं।

ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस के इस साल के सबसे अधिक 1,374 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,48,182 हो गए हैं।

तटीय राज्य में दो और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,926 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र