लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पिछले तीन महीनों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम दैनिक मामले आए सामने

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 जून ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,640 नए मामले सामने आए, जो पिछले तीन महीने में सबसे कम दैनिक मामले हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 40 मरीजों की मौत होने के कारण राज्य में कुल मृतक संख्या 3,970 हो गई। राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 9,06,429 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की संख्या में कमी के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। राज्य में एक जुलाई की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध लागू हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध जिला स्तर पर नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर (टीपीआर) पर निर्भर करते हैं, इसलिए बालासोर, कटक, खुर्दा, मयूरभंज और पुरी में प्रतिबंध लागू रह सकते हैं, जहां यह दर पांच प्रतिशत से अधिक है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ विजय महापात्र ने कहा कि पांच प्रतिशत से कम टीपीआर वाले जिलों में प्रतिबंधों में ढील देने में कोई कठिनाई नहीं है।

राज्य में इस समय 31,619 मरीज उपचाराधीन हैं और 8,70,787 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। नए मामलों का पता 63,695 नमूनों की जांच के बाद चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल