लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका सहायता के लिए 350 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: December 21, 2021 13:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 दिसंबर ओडिशा सरकार ने मौजूदा कोविड-19 महामारी के दौरान गरीब लोगों के बीच आजीविका सहायता के रूप में वितरित किए जाने के लिए 350 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी 30 जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफएसएस) के तहत आने वाले सभी परिवारों को आजीविका सहायता के रूप में 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव एमक्यू हक ने सोमवार को एक पत्र में ओडिशा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (ओएससीएससी) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से तुरंत धनराशि जारी करने का अनुरोध किया।

हक ने पत्र में उल्लेख किया है कि लाभार्थियों की संख्या के अनुसार सीसीएसओ/ सीएसओ-सह-जिला प्रबंधकों के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन जमा करके 30 जिलों को तुरंत धनराशि जारी करने का अनुरोध किया जाता है। पत्र में कहा गया है कि शुरू होने की तारीख से सात दिन के अंदर वितरण कार्य पूरा किया जाना है।

लाभार्थियों की पहचान के लिए पत्र में कहा गया है कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) कार्ड का उपयोग प्राथमिक पहचान-पत्र प्रमाण के रूप में किया जाएगा। हालांकि, बीएसकेवाई कार्ड की अनुपलब्धता के मामले में, मौजूदा एनएफएसए और एसएफएसएस कार्ड को पहचान प्रमाण माना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग