लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस से पहले मौत की पुष्टि, भुवनेश्वर के एम्स अस्तपाल में मरीज ने तोड़ा दम

By निखिल वर्मा | Updated: April 7, 2020 15:13 IST

अभी ओडिशा सरकार हर दिन 300 कोरोना वायरस टेस्ट कर रही है जिसे अगले पांच दिनों में बढ़ाकर 1000 करने की योजना है.

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में 9 अप्रैल से घर से बाहर निकलने के लिए मास्क या कपड़ा मुंह पर लपेटना जरूरी होगाओडिशा में कोरोना वायरस के 40 से ज्यादा मामले आए हैं जबकि देश भर में यह संख्या 4400 पार है

ओडिशा में कोरोना वायरस से राज्य में पहली मौत की पुष्टि हुई है। ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती 72 साल के एक व्यक्ति की मौत सोमवार (6 अप्रैल) को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो दिन पहले ही इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज कोहापरटेंशन की समस्या थी और सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रशासन मृतक के संपर्क में आए सभी लोगों की जानकारी जुटा रहा है। ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार (7 अप्रैल) को भुवनेश्वर में 45 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ओडिशा में कोरोना वायरस के अधिकतर केस राजधानी भुवनेश्वर में मिले हैं।

घर से निकलने से पहले जरूर पहने मास्क

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, ओडिशा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चेहरे पर मास्क या कपड़ा लगाना अनिवार्य कर दिया है। ओडिशा सरकार का यह आदेश 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से लागू होगा। इसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर बिना मास्क या कपड़ा लगाए निकला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस नियम को लागू करना ओडिशा देश का पहला राज्य है।

भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 4400 पार

 

कोरोना वायरस महामारी के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4421 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 3981 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 326 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 354 नए मामले आए हैं।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसओड़िसाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?