लाइव न्यूज़ :

पूर्व आईएएस अधिकारी व राज्यसभा प्रत्याशी अश्विनी वैष्‍णव भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने कहा-‘सौदा’

By भाषा | Updated: June 22, 2019 19:46 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके वैष्णव यहां भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बसंत पांडा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देवैष्णव के पटनायक के साथ मधुर संबंध रहे हैं जिनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) वाजपेयी के समय में भाजपा की सहयोगी थी।वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि ओडिशा के लिए फिर से काम करने का यह उन्हें मिला बड़ा अवसर है।

ओडिशा में राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्‍णव शनिवार को भगवा पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी को सत्तारूढ़ बीजद की ओर से समर्थन दिए जाने के पीछे एक ‘सौदा’ होने का इशारा किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके वैष्णव यहां भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बसंत पांडा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा की तरफ से पूर्व नौकरशाह को पांच जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के तुरंत बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की।

वैष्णव के पटनायक के साथ मधुर संबंध रहे हैं जिनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) वाजपेयी के समय में भाजपा की सहयोगी थी। वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि ओडिशा के लिए फिर से काम करने का यह उन्हें मिला बड़ा अवसर है।

हालांकि विपक्षी कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजद पर यह आरोप लगाते हुए जमकर बरसी कि उसकी भाजपा के साथ साठगांठ है जो राज्यसभा उपचुनाव में भगवा पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा से उजागर हो गई है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं विधायक नरसिंह मिश्रा ने कहा कि बीजद सभी तीन सीट पर हो रहे उपचुनाव में जीतने की स्थिति में थी क्योंकि वर्तमान में 145 सदस्यीय राज्य विधानसभा में उसके 111 सदस्य हैं। इसलिए बीजद और भाजपा के बीच छिपे हुए संबंध अब सामने आ गए हैं। ये उपचुनाव अच्युत सामंत, सौम्य रंजन पटनायक और पी के देब द्वारा खाली की गई सीटों पर होंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां