ओडिशा राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के पास 14 एमएलए, ‘क्रॉस-वोटिंग’ डर, बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे 9 विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2026 12:54 IST2026-03-13T12:52:50+5:302026-03-13T12:54:35+5:30

Odisha Rajya Sabha elections: कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में अपने 14 विधायकों में से 9 को बेंगलुरु के एक निजी रिसॉर्ट में भेज दिया है।

Odisha Rajya Sabha elections Congress 14 MLAs, fear cross-voting 9 MLAs reach Bengaluru airport resort | ओडिशा राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के पास 14 एमएलए, ‘क्रॉस-वोटिंग’ डर, बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे 9 विधायक

Odisha Rajya Sabha elections

HighlightsOdisha Rajya Sabha elections: ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट पर दल-बदल की आशंकाओं के बीच सभी दल में हड़कंप हैं।Odisha Rajya Sabha elections: विधायकों को पाला बदलने की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से है।Odisha Rajya Sabha elections: शेष विधायकों को भी हैदराबाद या नई दिल्ली भेजा जा सकता है।

भुवनेश्वरः ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के मद्देनजर अपने 9 विधायकों को कर्नाटक भेज दिया है। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान में कहा है कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों से शुक्रवार से रविवार तक हर शाम पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के आवास पर होने वाली आवश्यक बैठकों में भाग लेने को कहा है। ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट पर दल-बदल की आशंकाओं के बीच सभी दल में हड़कंप हैं।

कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में अपने 14 विधायकों में से 9 को बेंगलुरु के एक निजी रिसॉर्ट में भेज दिया है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के साथ नौ कांग्रेस विधायक बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे। कांग्रेस की यह रणनीति प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा अपने विधायकों को पाला बदलने की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से है।

कांग्रेस नेता ने बताया, “पीसीसी अध्यक्ष की कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक और पार्टी के उच्च स्तरीय आंतरिक विचार-विमर्श के बाद विधायकों के एक समूह को बेंगलुरु ले जाने का निर्णय लिया गया। चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए विधायकों को बेंगलुरु भेजने का निर्णय लिया गया है। शेष विधायकों को भी हैदराबाद या नई दिल्ली भेजा जा सकता है।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। कदम ने कहा, “भुवनेश्वर में मौजूद विधायक दल-बदल में शामिल नहीं होंगे।” विधायकों और उनके परिवारों को बेंगलुरु दक्षिण जिले के बिदादी क्षेत्र में स्थित वंडरला रिसॉर्ट भेजा गया है, जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री का राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के विधायक कांग्रेस के कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री की देखरेख में हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायकों में मंगू खिल्ला, पवित्र सौंता, कद्रक अप्पाला स्वामी, राजन एक्का और प्रफुल्ल प्रधान शामिल हैं। सोमवार को होने वाले महत्वपूर्ण राज्यसभा मतदान से पहले सभी विधायक रविवार देर शाम एक साथ भुवनेश्वर लौटेंगे।

Web Title: Odisha Rajya Sabha elections Congress 14 MLAs, fear cross-voting 9 MLAs reach Bengaluru airport resort

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे