लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के राजनीतिक दलों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से पंचायत चुनावों में शराब बंदी का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 21:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह नवंबर ओडिशा में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) ए पी पाढ़ी से 2022 की शुरुआत में संभावित पंचायत चुनावों को शराब से मुक्त रखने और प्रत्याशियों द्वारा चुनाव पर खर्च की सीमा को बढ़ाने का शनिवार को आग्रह किया।

प्रतिनिधियों ने यहां राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त किए।

पाढ़ी ने कहा, “विभिन्न विचारधाराओं वाली सभी पार्टियों ने मतदान वाले दिन और उससे कम से कम सात दिन पहले शराब पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। उनका मानना है कि शांतिपूर्ण चुनाव तभी हो सकते हैं, जब क्षेत्र शराब से मुक्त हों।”

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के लिए चुनाव अगले साल फरवरी या मार्च में होने की संभावना है। वर्तमान पंचायती राज निकायों का कार्यकाल फरवरी 2022 में समाप्त हो जाएगा।

पाढ़ी ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव खर्च की सीमा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, “कई राजनीतिक दलों ने सरपंच और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च को 80,000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये और जिला परिषद उम्मीदवारों के लिए दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी