लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के राजनीतिक दलों ने ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को बाहर करने पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो अक्टूबर ओडिशा के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों- बीजू जनता दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए बने ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को बाहर न किया जाए। तीनों राजनीतिक दलों ने कहा कि ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को निकालने और ओड़िया माध्यम स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करने के झारखंड सरकार के हालिया निर्णय से ओडिशा में असंतोष का वातावरण बना है।

ओडिशा के स्कूल एवं शिक्षा मंत्री एस आर दास ने झारखंड सरकार में अपने समकक्ष को लिखे एक पत्र में कहा कि ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को बाहर करने से “झारखंड के ओड़िया भाषी लोगों तथा आसपास के जिलों में रहने वालों के बीच असंतोष, अविश्वास और असुविधा का माहौल निर्मित हुआ है।” बीजद के वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए बने ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को बाहर नहीं किया जाए।

दास ने कहा कि झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 20 सितंबर को प्रकाशित एक विज्ञापन ने राज्य के ओड़िया भाषी लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है। दास ने कहा कि विज्ञापन में सातवें पर्चे से ओड़िया भाषा को हटा दिया गया है जबकि संस्कृत, बंगाली, उर्दू, हो, मुंदरी, संथाली और कुड़माली को शामिल किया गया है।

ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर, ओड़िया छात्रों को ओड़िया पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति नहीं होने तथा सीमावर्ती गांवों में ओड़िया माध्यम के स्कूलों में हिंदी भाषी शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

आंध्र के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में प्रधान ने ओड़िया भाषी लोगों के लिए ओड़िया भाषा की रक्षा की जरूरत पर बल दिया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी ‘शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम’ से ओड़िया भाषा को बाहर करने की निंदा की है। मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखती हैं।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने झारखंड में कांग्रेस विधायी दल के नेता आलमगीर खान को फोन कर कहा कि पड़ोसी राज्य में ओड़िया भाषा की उपेक्षा करने पर ओडिशा में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?