लाइव न्यूज़ :

ओडिशा पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:03 IST

Open in App

जाजपुर (ओडिशा), 14 मार्च ओडिशा पुलिस ने रविवार को जाजपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गांव में सुशांत कुमार बेहेरा नाम के व्यक्ति के घर में यह विस्फोटक सामग्री गैरकानूनी तरीके से रखी गई थी। बेहेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेनापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार साहू ने बताया, ‘‘हमने 20 बैग अमोनियम नाइट्रेट के बरामद किए।’’

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर की गई कार्रवाई में 10 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट तथा 12.5 क्विंटल आईडियल पाउडर जैल बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेहेरा के पास विस्फोटक सामग्री को रखने या उनकी बिक्री करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा विस्फोटक पदार्थ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि वह संभवत: यह विस्फोटक सामग्री स्थानीय माफिया को गैरकानूनी खनन गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवा रहा था।

उन्होंने बताया कि सामग्री के स्रोत का पता करने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब