लाइव न्यूज़ :

ओडिशा पुलिस ने लोगों को ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को झारखंड से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:23 IST

Open in App

भवानीपटना (ओडिशा), 14 सितंबर ओडिशा पुलिस ने कंपनियों के ग्राहक सेवा अधिकारी बता कर देश भर में लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को झारखंड के जामताड़ा जिले से गिरफ्तार किया।

केसिंगा के एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कालाहांडी पुलिस ने पिछले सप्ताह जामताड़ा के करमातर प्रखंड के कुछ गांवों में छापेमारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी - मोहम्मद सज्जाद (26), अब्दुल अंसारी (22) और रईस अंसारी (18) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें ओडिशा लाया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न ब्रांड नामों के तहत विज्ञापन दिए, जिनमें उनके फोन नंबरों का उल्लेख ग्राहक सेवा एजेंटों के रूप में किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जब भोले-भाले ग्राहकों ने अपने बैंक विवरण साझा किए, तो आरोपियों ने विवरण का इस्तेमाल कर उनके खातों से पैसे निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि भंडाफोड़ से बचने के लिए तीनों अक्सर अपने फोन नंबर और सिम कार्ड बदल देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos