ओडिशा पुलिस ने आठ दिन में फरार 3988 आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:54 IST2021-03-15T21:54:38+5:302021-03-15T21:54:38+5:30

Odisha police arrested 3988 accused absconding in eight days | ओडिशा पुलिस ने आठ दिन में फरार 3988 आरोपियों को गिरफ्तार किया

ओडिशा पुलिस ने आठ दिन में फरार 3988 आरोपियों को गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर, 15 मार्च ओडिशा पुलिस ने एक विशेष अभियान चला कर अलग-अलग मामलों में वर्षों से फरार चल रहे 3988 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पिछले आठ दिनों के दौरान की गई हैं।

एक सरकारी बयान में सोमवार को बताया गया कि विशेष अभियान 7-14 मार्च के बीच अदालतों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील कराने के लिए चलाया गया ताकि फरार चल रहे आरोपियों को इंसाफ के कठघरे में लाया जा सके।

सबसे ज्यादा 452 गैर जमानती वारंट गंजाम जिले में जारी किए गए थे। इसके बाद केंद्रपाड़ा जिले में 307 और बालेश्वर जिले में 298 गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

बयान में बताया गया है कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपी वर्षों से कानून को चकमा दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha police arrested 3988 accused absconding in eight days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे