ओडिशा पुलिस ने 10 दिनों में 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया
By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:22 IST2021-11-16T15:22:16+5:302021-11-16T15:22:16+5:30

ओडिशा पुलिस ने 10 दिनों में 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया
भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा पुलिस ने एक विशेष अभियान में 10 दिनों में 3,488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने 5 नवंबर से 14 नवंबर के बीच एक विशेष वारंट अभियान चलाया जिस दौरान गैर-जमानती वारंटों की तामील की गई। इसमें सबसे अधिक 592 वारंट बालासोर जिले में, 551 गंजाम जिले में और 516 खुर्दा जिले में गिरफ्तार करके तामील किये गए।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने कहा कि प्रशस्तिपत्र जारी करके इन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के प्रदर्शन की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस वारंट अभियान के दौरान 2,648 गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का निस्तारण किया गया।
डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओडिशा पुलिस कानून की प्रक्रिया से बचने वाले सभी भगोड़ों को पकड़ने और उन्हें अदालत में पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।