लाइव न्यूज़ :

अवैध भांग की खेती का पता लगाने के लिये ड्रोन और उपग्रह आधारित तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है ओडिशा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा में भांग की अवैध खेती निर्बाध रूप से जारी रहने के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में ऐसी गतिविधियों का पता लगाने के लिये ड्रोन और उपग्रह एवं रिमोट आधारित तकनीकों का इस्तेमाल करने का निर्णय किया । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से 22,217 एकड़ भांग की खेती को 2020-21 में नष्ट कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में 9,473 एकड़ की फसल नष्ट की गयी थी ।

प्रदेश के मुख्य सचिव एस सी महापात्र की अध्यक्षता में आज हुयी एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया कि पुलिस और आबकारी विभाग प्रदेश में भांग की खेती पर रोक लगाने के लिये कार्यान्वयन प्रक्रिया को तेज करेंगे ।

महापात्र ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे उस भूमि के रिकॉर्ड की जांच करें जहां भांग की खेती की जाती है और भूस्वामियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos