लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः सरपंचों को कलेक्टर के बराबर अधिकार, लोगों की प्रदेश वापसी को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने कही यह बात

By भाषा | Updated: April 20, 2020 07:37 IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो संदेश में कहा कि लॉकडाउन के नियमों को एक बार वापस लिये जाने के बाद संबंधित राज्यों एवं केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर उन सभी लोगों को वापस आने के लिये सुविधा मुहैया करायेगी जो यहां आना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि देश में जारी लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को प्रतिबंध हटाये जाने के बाद वापस लाने के लिये कदम उठाये जायेंगे...उन्होंने कहा कि गृह राज्य में लौटने पर उनके लिये 14 दिन का पृथकवास आवश्यक होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में सरपंचों को कलेक्टर के बराबर अधिकार दिए जाने का ऐलान किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि देश में जारी लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को प्रतिबंध हटाये जाने के बाद वापस लाने के लिये कदम उठाये जायेंगे और गृह राज्य में लौटने पर उनके लिये 14 दिन का पृथकवास आवश्यक होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में सरपंचों को कलेक्टर के बराबर अधिकार दिए जाने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि लॉकडाउन के नियमों को एक बार वापस लिये जाने के बाद संबंधित राज्यों एवं केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर उन सभी लोगों को वापस आने के लिये सुविधा मुहैया करायेगी जो यहां आना चाहते हैं। यह स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग वापस आना चाहते हैं उन सभी लोगों को ओडिशा पहुंचने पर 14 दिन के लिये पृथकवास में रखा जायेगा।

पटनायक ने कहा कि उनकी वापसी की सुविधा के लिए सरकार के पास एक प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणाली होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार ने एक 'ऐतिहासिक' निर्णय किया है जिसके तहत ग्राम पंचायतों के सरपंचों को जिला कलेक्टर के बराबर शक्तियां प्रदान की गयी है ताकि कोविड-19 महामारी का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके।

पटनायक ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी कदम उठाये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने से ट्रैकिंग, निगरानी और वापस आने वालों के सुचारू तरीके से आवागमन में सुविधा होगी उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से वापस आने वाले लोगों को 14 दिन के पृथकवास में रखा जायेगा, इस दौरान उन्हें रहने की जगह, भोजन, चिकित्सा सुविधा आदि बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।

उन्हेांने कहा कि पृथकवास की अवधि पूरा होने के बाद उन्हें इंसेंटिव के तौर पर दो हजार रुपये दिये जायेंगे। ओडिशा में दूसरे राज्यों के फंसे एक लाख से अधिक लोगों की देख रेख की जा रही है। इसी प्रकार लाखों उड़िया देश के विभिन्न हिस्से में फंस गये हैं जिनमें तीर्थयात्री, छात्र, प्रोफेशनल, श्रमिक और मरीज शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाओड़िसानवीन पटनायकलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया