लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 12:26 IST

Open in App

भवनीपटना (ओडिशा), 10 अगस्त ओडिशा के कालाहांडी जिले में पुलिस ने तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो कार भी जब्त की गई हैं। खुफिया जानकरी के आधार पर रविवार को सुबह कोकसारा थाना क्षेत्र में दो गाड़ियों को रोका गया और उसमें से 3.11 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इन लोगों पर राष्ट्रीय राजमार्ग-26 के जरिए मादक पदार्थ इलाहाबाद ले जाने की कोशिश करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।

कालाहांडी पुलिस ने इस साल अभी तक कुल 2,155 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इनसे जुड़े मामलों में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने कहा कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर