लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के अधिकारी ने सरकारी विभागों से कहा- बैंकों में पैसा मत रखें, रिजर्व बैंक ने इस पर जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: October 26, 2019 05:41 IST

ओड़िशा सरकार में प्रधान सचिव ए के के मीणा ने सफाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी बैंक की वित्तीय सेहत पर कोई विचार नहीं रखती। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत मीणा द्वारा सोमवार को सरकारी विभागों को लिखे पत्र से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देके एक नौकरशाह ने सरकारी विभागों को संभावित जोखिमों के मद्देनजर बैंकों में पैसा रखने के प्रति आगाह किया है। अधिकारी के इस रवैये से भारतीय रिजर्व बैंक ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह के संदेशों के प्रसार से आम जनता में भय व्याप्त हो जाएगा।

ओड़िशा के एक नौकरशाह ने सरकारी विभागों को संभावित जोखिमों के मद्देनजर बैंकों में पैसा रखने के प्रति आगाह किया है। अधिकारी के इस रवैये से भारतीय रिजर्व बैंक ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह के संदेशों के प्रसार से आम जनता में भय व्याप्त हो जाएगा। रिजर्व बैंक की इस प्रतिक्रिया के बाद ओड़िशा सरकार में प्रधान सचिव ए के के मीणा ने सफाई देते हुए शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी किया।

मीणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी बैंक की वित्तीय सेहत पर कोई विचार नहीं रखती। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत मीणा द्वारा सोमवार को सरकारी विभागों को लिखे पत्र से हुई। मीणा ने सरकारी विभागों को लिखे पत्र में कुछ अखबारों की उन खबरों की ओर ध्यान दिलाया जिनमें बैंकों की वित्तीय सेहत के बारे में बताया गया था।

मीणा ने विभागों से कहा कि वे बैंकों में पैसा जमा कराते समय सतर्कता बरतें। मुंबई के पीएमसी बैंक घोटाले और कुछ अन्य वित्तीय संस्थानों की खस्ता होती वित्तीय हालत के बाद मीणा ने यह पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि यदि कोई विभाग बैंक में पैसा जमा करता है तो यह उस संबंधित विभाग या अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

इसके जवाब में रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आप इस बात से सहमत होंगे कि यदि कोई जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति बैंकों की वित्तीय सेहत के बारे में कोई परामर्श जारी करता है, तो इस आम जनता में भय पैदा हो सकता है। साथ ही इससे वित्तीय प्रणाली की स्थिरता को कुछ अवांछित परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।’’ 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?