लाइव न्यूज़ :

ओडिशा : केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:08 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), नौ मई केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी रविवार को उस समय मामूली रूप से घायल हो गए, जब ओडिशा के बालासोर जिले में उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मंत्री का सहायक और कार चालक भी घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि हादसा पोडासुल इलाके में नीलगिरि-काप्तीपाड़ा रोड पर तब हुआ, जब मंत्री अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालासोर के बाधियेपाला गांव जा रहे थे।

केंद्र में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री सारंगी के पैर और नाक में चोट लगी है और हादसे के बाद उन्हें नीलगिरि उपसंभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पैर में दर्द की शिकायत करने पर सारंगी को बाद में बालासोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह