लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मंत्री प्रताप जेना पड़े बीमार, ‘एयर एंबुलेंस’ से ले लाया गया भुवनेश्वर

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:14 IST

Open in App

फूलबनी, 31 अक्टूबर ओडिशा के पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना के रविवार को बीमार पड़ जाने के बाद उन्हें कंधमाल जिले के फूलबनी से ‘एयर एंबुलेंस’ से भुवनेश्वर ले जाया गया।

अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी अभय पटनायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुबह जेना को सांस लेने में तकलीफ होने पर शुरुआत में डॉक्टरों के एक दल ने उनका उपचार किया।

उन्होंने कहा कि मंत्री का रक्तचाप कम पाया गया, जिसके बाद चिकित्सा दल की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाई बजे ‘एयर एंबुलेंस’ से भुवनेश्वर ले जाया गया।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी राजेश्वरी पटनायक ने कहा, ‘‘ पंचायती राज मंत्री की हालत अब स्थिर है।’’

जेना कंधमाल जिले की चार दिनों की यात्रा पर थे और वह यहां सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। वह सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के कंधमाल जिले के प्रभारी हैं। फूलबनी भुवनेश्वर से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?