लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 5 से 19 मई तक रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या-क्या खुला रहेगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 16:54 IST

राज्य में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या देखकर ओडिशा सरकार ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, 5 से 19 मई तक केवल चिकित्सा संबंधी गतिविधियों को मिलेगी छूटओडिशा में लॉकडाउन के दौरान मॉल, सिनेमा घर और सैलून रहेंगे बंद

भुवनेश्वर : ओडिशा में 5 से 19 मई तक कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है । दरअसल ओडिशा में भी कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है । भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है ।  

आपातकालीन सेवाओं पर नहीं लगेगा प्रतिबंध

ओडिशा में लॉकडाउन 5 मई शाम 6 बजे से शुरू होकर 19 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओडिशा सरकार द्वारा आदेश में कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवा और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है । आपको बताते दें कि ओडिशा में अभी तक संक्रमण के कुल 4.5 लाख मामले सामने आ चुके है ।  

लॉकडाउन में क्या-क्या खुलेगा

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने घोषणा की है कि व्यक्तियों की सड़क मार्ग द्वारा अंतर-राज्य आवाजाही निषेध होगी केवल चिकित्सा से संबंधित गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी । इसके अलावा मॉल, सिनेमा हॉल, शैक्षणिक संस्थान और सैलून सभी बंद रहेंगे ।

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड समीक्षा की बैठक के बाद कहा था कि हमारा देश एक गंभीर संकट से गुजर रहा है । कई राज्यों और मेट्रो शहर की स्वास्थ्य प्रणाली भारी दवाब झेल रही है इसलिए हमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है और कड़े सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए सतर्क रहना होगा ।

 

टॅग्स :ओड़िसाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल