लाइव न्यूज़ :

धान की खरीद में ‘अनियमितताओं’ को लेकर हंगामे के कारण ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 मार्च ओडिशा में धान की खरीद में कथित अनियमितताओं के आरोप को लेकर विपक्षी भाजपा के विधायकों ने शनिवार को हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

शून्यकाल के दौरान भाजपा के सदस्य आसन के पास आ गए और हंगामा करते हुए इस मुद्दे पर सरकार से बयान की मांग करने लगे।

उन्होंने राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धान की खरीद की अंतिम तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल करने की मांग की।

विपक्ष के नेता पी. के. नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने अनुरोध किया कि वह खाद्य आपूर्ति और सहकारिता मंत्री आर. पी. स्वैन को धान की खरीद के संबंध में बयान देने का निर्देश दें।

पात्रो ने भाजपा सदस्यों से कार्यवाही जारी रखने में सहयोग देने का अनुरोध किया लेकिन उसका कोई लाभ नहीं होने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इस बीच कांग्रेस विधायक एस. एस. सलूजा ने राज्य गृहमंत्री डी. एस. मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा।

कांगेस नेता ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर श्वेत पत्र सामान्य तौर पर सदस्यों को चर्चा से एक दिन पहले सौंपा जाता है, लेकिन इस बार चर्चा के दिन सौंपा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं