लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक की आत्महत्या की धमकी के बाद ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 फरवरी ओड़िशा विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक विधायक के खुदकुशी कर लेने की धमकी देने और कांग्रेस विधायक दल के नेता के अध्यक्ष के आसन के समीप धरना पर बैठ जाने के बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद के सत्र तक के लिए स्थगित कर दी गयी। वे राज्य की विभिन्न मंडियों में किसानों से धान की तत्काल खरीद की मांग कर रहे थे।

यह मुद्दा प्रश्नकाल में तब उठा जब देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाषचंद्र पाणिग्रही ने घोषणा की कि केंद्रीकृत टोकन प्रणाली के लागू होने के बाद मंडियों में अपना धान नहीं बेच पाये किसानों की परेशानियों को लेकर वे आत्मदाह से भी नहीं हिचकेंगे।

किसानों को उनका धान बेचने के लिए फसल कटाई से पूर्व टोकन दिये जाते हैं। जबतक धान की फसल बिक्री के लिए तैयार होती है, तबतक टोकन की अवधि खत्म हो चुकी होती है, इससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। इससे किसान आंदोलनरत हैं एव सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उधर, प्रश्नकाल शुरू होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा धरने पर बैठ गये।

व्यवधान के बीच सदन नहीं चला पाने पर विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने चार बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल