लाइव न्यूज़ :

केरल: साक्षरता परीक्षा में ओडिशा की मजदूर को मिले 100 फीसदी अंक

By भाषा | Updated: December 11, 2018 01:35 IST

केरल राज्य सरकार द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा में रेवती ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये। मुदाद यहां आईटी हब टेक्नोपार्क के एक कपड़ा निर्माण कंपनी की एक कर्मचारी हैं।

Open in App

केरलवासियों की मातृभाषा मलयालम को आमतौर पर सीखने की दृष्टि से एक कठिन भाषा माना जाता है। हालांकि, ओडिशा की रहनी वाली प्रवासी मजदूर मुदाद रेवती के लिए यह कोई मुश्किल काम नहीं था। मुदाद ने कम समयावधि में इस भाषा में निपुणता हासिल कर ली और यहां आयोजित एक साक्षरता परीक्षा में सबसे अधिक अंक अर्जित किये।

राज्य सरकार द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा में रेवती ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये। मुदाद यहां आईटी हब टेक्नोपार्क के एक कपड़ा निर्माण कंपनी की एक कर्मचारी हैं।

मिशन ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि मुदाद के अलावा बिहार के रहने वाले एक मजदूर विकी कुमार ने भी 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये। 100 अंक की परीक्षा गतिविधि पर आधारित थी। इसमें पढ़ने, लिखने और अंकगणित संबंधी कौशल पर अंक दिये गये।

मुदाद ने राज्यव्यापी ‘चानगाटी’ कार्यक्रम के तहत कुछ समय के लिए मलयालम भाषा सीखी। विभिन्न राज्यों से आए कई अन्य प्रवासी मजदूरों के साथ मुदाद ने हाल ही में परीक्षा दी और सोमवार को इसका परिणाम घोषित किया गया। 

मुदाद ने कहा, ‘‘अपने काम के बाद मैं रोज रात में कम से कम दो घंटा मलयालम सीखती थी।’’

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं