लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: ‘यास’ के मद्देनजर तीन जिलों में कोविड संबंधित गतिविधियां रद्द

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 मई ओडिशा सरकार ने “यास” चक्रवात के मद्देनजर तीन जिलों में कोविड-19 जांच, टीकाकरण और घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के कार्य को निलंबित करने का निर्णय सोमवार को लिया।

यह जिले बालासोर, भद्रक और मयूरभंज हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, “बालासोर, भद्रक और मयूरभंज जिले में 25 मई से 27 मई के बीच कोविड-19 जांच, टीकाकरण और घर-घर जाकर कोविड-19 सर्वेक्षण करने की गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है।”

केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और क्योंझर के जिलाधिकारियों को अपने जिले में कोविड संबंधित गतिविधियों पर निर्णय लेने को कहा गया है।

इस बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बालासोर और भद्रक जिले में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात किए हैं ताकि यास चक्रवात के कारण पैदा होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निपटा जा सके।

राज्य सरकार ने चक्रवात के मद्देनजर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां 31 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं। यास चक्रवात, 26 मई को ओडिशा- पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO